Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

28वीं एसआर रुंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन 50 मुकाबले

चाईबासाप्रकाश गुप्ता: पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान और एसआर रुंगटा ग्रुप के प्रायोजन में 28वीं एसआर रुंगटा मेमोरियल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का मंगलवार को बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम, चाईबासा में शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक जोशी, मुख्य मैच रेफरी सुशील पुरती और जगदीश जामुदा ने किया।

प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबलों के साथ पुरुष और महिला वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबले भी आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन दोपहर 2 बजे तक विभिन्न आयु वर्गों में कुल 50 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए भी किया जा रहा है।

अंडर-13 बालक एकल में सेमीफाइनल में पहुंचे खिलाड़ी

अंडर-13 बालक एकल वर्ग में हर्ष रंजन कोड़ाह ने अमरदीप पूर्ति को 21-19, उत्कर्ष प्रधान ने नवनीत प्रधान को 21-15, आयुष महतो ने शुभम हेंब्रम को 22-20 और दिलशाद आलम ने अभिजीत पिंगुवा को 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अंडर-13 बालिका एकल में अनुष्ठा बिरुवा ने अनुशा मुखर्जी को 21-6, मंजीता बिरुआ ने प्रसिद्धी त्रिपाठी को 21-5 और अनन्या सिंकु ने अहाना मुर्मू को 21-7 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-15 बालक एकल में भी रोमांचक मुकाबले

अंडर-15 बालक एकल वर्ग में अमन देवगम ने बृजेश बिरुआ को 21-8, सुजल बागे ने हर्ष रंजन कोड़ाह को 21-19 और साहिल नायक ने युवराज जायसवाल को 21-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

युगल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

अंडर-13 बालक युगल में अभिजीत पिंगुवा और अमरदीप पूर्ति की जोड़ी ने अरमान मारला और आयुष महतो की जोड़ी को 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं नवनीत प्रधान और गगन बानरा की जोड़ी ने दीपराज लकड़ा और अजय महतो की जोड़ी को 21-19 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-17 बालक युगल में आदित्य बारी और लॉरेंस तमसोय की जोड़ी ने संजय हांसदा और पप्पू यादव की जोड़ी को 21-13 से हराया। जबकि संजय बिरहोर और सूरज जारिका की जोड़ी ने मोहम्मद नोमान अहमद और कबीर हेंब्रम की जोड़ी को 21-18 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगी। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को खेले जाएंगे। फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा होंगे।

उद्घाटन समारोह में पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के वरीय सदस्य शिवरतन जोशी, सोहन मूंधड़ा, मैच रेफरी सुशील पुरती, जगदीश जामुदा और राजेश बारी समेत शहर के खेल प्रेमी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!