Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक, पारदर्शी और त्रुटिरहित सूची पर जोर

चाईबासा।प्रकाश गुप्ता:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया को लेकर सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों, संबंधित लोगों को सूचना देने तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ संजय कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं होना चाहिए। इसके लिए राजनीतिक दलों और संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

एसडीओ ने प्रतिनिधियों से अपने स्तर पर मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करने को कहा। नाम, पता, उम्र अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज कराने की अपील की गई।

बैठक में प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच तथा संबंधित व्यक्तियों को नोटिस देने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

बैठक में कहा गया कि स्वच्छ एवं शुद्ध मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव की महत्वपूर्ण आधारशिला है। इसलिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करना आवश्यक है।

इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी धनंजय पाठक, कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद और झामुमो से कैसर परवेज उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!