POTKAझारखंड

Potka : अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग, मुखिया ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने प्रशासन से शीघ्र राहत देने का किया आग्रह

  • प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की मांग हुई तेज

पोटका : पिछले वर्ष हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने का मामला एक बार फिर सामने आया है। हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने अंचल अधिकारी को पत्र सौंपकर प्रभावित ग्रामीणों को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि के कारण पोटका प्रखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई परिवारों को आज भी टूटे-फूटे घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। मुखिया ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा की विवादित जमीन पर प्रशासन-टाटा स्टील की कार्रवाई से बढ़ा विवाद

550 से अधिक परिवारों के आवास हुए थे प्रभावित

मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले वर्ष हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण पोटका प्रखंड में करीब 550 से अधिक ग्रामीणों के आवास प्रभावित हुए थे। कई घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि अनेक मकानों को भारी क्षति पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। मुखिया ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का शीघ्र सत्यापन कर सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके और वे अपने घरों का पुनर्निर्माण कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!