पोटका के हाता में दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भूमि पूजन संपन्न, गणेश चतुर्थी पर निर्माण कार्य शुरू
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की तैयारी तेज, 3.50 लाख रुपये की लागत से बनेगा भव्य पंडाल; सप्तमी से दशमी तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

पोटका: हाता में सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति की ओर से आगामी दुर्गोत्सव को लेकर सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। क्षेत्र के प्रसिद्ध पुरोहित दिलीप पंडा ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। इसके साथ ही भव्य पूजा पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया।
3.50 लाख की लागत से बनेगा भव्य पंडाल
समिति के अध्यक्ष मनोज राम और सचिव सुब्रत कुमार दे ने बताया कि इस वर्ष भी हाता में आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी महावीर टेंट को दी गई है, जिस पर करीब 3.50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि पूजा स्थल पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी कराई जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रकाश डेकोरेटर को दी गई है।
सप्तमी से दशमी तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सप्तमी से दशमी तक श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही समिति की ओर से प्रतिदिन भोग वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समिति के सदस्य रहे मौजूद
भूमि पूजन के अवसर पर समिति के कृष्ना गोप, आनंद पाल, उपेंद्र नाथ सरदार, सुदीप दे, गणेश सरदार, बोदीनाथ पाल, सोमनाथ पाल, संजय विश्वास, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र कर, कैलाश पात्र, शिव कुमार, बाप्पा सरकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




