गुवाचाईबासापश्चिमी सिंहभूमलोकल न्यूज़

चाईबासा में पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा हरितालिका तीज व्रत

गुवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने रखा निर्जला उपवास, शिव-पार्वती की पूजा कर सुना तीज व्रत कथा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के जिला मुख्यालय चाईबासा सहित विभिन्न प्रखंडों में सोमवार को हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुवा और आसपास के क्षेत्रों में भी सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला उपवास रखा।

शिव-पार्वती की पूजा कर सुनी तीज व्रत कथा

शाम के समय महिलाओं ने विभिन्न पूजा स्थलों पर सामूहिक रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा की और इसके बाद तीज व्रत कथा का श्रवण किया। इस दौरान परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना की गई।

महिलाओं ने भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान शिव की स्तुति भी की। तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा स्थलों पर शाम से देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर व्रत की विभिन्न रस्में पूरी कीं।

हरितालिका तीज के महत्व की दी जानकारी

पूजा करा रहे पंडित लक्ष्मण उपाध्याय ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या और अटूट संकल्प की स्मृति में हरितालिका तीज का व्रत रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, दांपत्य जीवन में प्रेम एवं सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धा और विधि-विधान से तीज व्रत एवं पूजा करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

गुवा में भी दिखा उत्साह

गुवा और आसपास के क्षेत्रों में तीज को लेकर दिनभर महिलाओं में उत्साह बना रहा। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूजा के बाद भी व्रती महिलाओं ने व्रत के नियमों का पालन जारी रखा।

मंगलवार को होगा व्रत का पारण

व्रती महिलाएं मंगलवार को व्रत का पारण करेंगी। धार्मिक परंपरा के अनुसार पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद व्रत समाप्त किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!