Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
JamshedpurPOTKAकोल्हान

एंबुलेंस नहीं पहुंचती, खटिया पर ढोते हैं मरीज; गड्ढे का पानी पीने को मजबूर सबर नगर के ग्रामीण

पोटका: बायला: पोटका विधानसभा क्षेत्र के टांगराईन पंचायत अंतर्गत पहाड़ और जंगलों के बीच बसे सबर नगर टोला में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से आदिम जनजाति सबर समाज के परिवार परेशान हैं।

ग्रामीणों की समस्याएं जानने के लिए पोटका विधानसभा की महिला नेत्री सह समाजसेविका दुखनी सोरेन और समाज सुधारक शंकर मुंडा सबर नगर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर समस्याओं की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस टोला तक नहीं पहुंचती। आपात स्थिति में मरीज को खटिया पर लिटाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है, जिसके बाद वाहन से अस्पताल पहुंचाया जाता है।

पेयजल संकट भी गंभीर है। ग्रामीणों के अनुसार सुरक्षित पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण जंगल में बने गड्ढों से पानी लाकर उसे छानकर पीना पड़ता है। टोला में लगाया गया नल-जल मीनार भी खराब पड़ा है। ग्रामीणों ने इसे जल्द दुरुस्त कर नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के आधार कार्ड नहीं बनने के कारण पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज बनाने की मांग की।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, सुरक्षित पेयजल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा सरकारी योजनाओं से पात्र परिवारों को जोड़ने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से स्थल निरीक्षण कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!