Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

सीए परीक्षा में सफलता पर मयंक चौधरी सम्मानित, मारवाड़ी सम्मेलन ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता: चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी सीए परीक्षा में सफलता हासिल करने पर मयंक चौधरी को पश्चिम सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन चाईबासा शाखा की ओर से सम्मानित किया गया। मयंक चौधरी की अनुपस्थिति में उनके पिता संतोष चौधरी और दादाजी बजरंग चौधरी ने उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया।

सम्मेलन के पदाधिकारियों ने मयंक चौधरी की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके पिता संतोष चौधरी और दादाजी बजरंग चौधरी को मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के सदस्यों ने कहा कि मयंक चौधरी की सफलता उनके परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि लक्ष्य अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।

सम्मान समारोह में पुरुषोत्तम शर्मा, राजकुमार मुंदड़ा, शिव बजाज और अशोक विजयवर्गीय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने लक्ष्य चौधरी को सीए परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!