कोल्हान

CRPF 174 बटालियन में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

चाईबासा: रक्षाबंधन के अवसर पर सीआरपीएफ 174 बटालियन के मुख्यालय एवं कैंप परिसर में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमांडेंट मनोज डंग के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी जितेन्द्र कुमार की उपस्थिति रही। विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं से पहुंचीं बहनों ने सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

चाईबासा स्थित सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्राचार्य जी.पी. मिश्रा के नेतृत्व में जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने द्वितीय कमान अधिकारी जितेन्द्र कुमार, उप कमान अधिकारी धर्मेन्द्र नारायण सिंह, उप कमान अधिकारी शांति किस्कू, चिकित्सा अधिकारी संदीप चेट्टापल्ली, निरीक्षक पतित पावन दास समेत कई जवानों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं ने स्वागत गान भी प्रस्तुत किया।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीआरपीएफ के कार्यों और जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि रिश्तों की मजबूती और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।

इसके अलावा सेंट मैरी पब्लिक स्कूल चाईबासा की प्राचार्य आईसा शामी, इनरव्हील क्लब ऑफ चाईबासा की अध्यक्ष ममता जिंदल, लायन्स क्लब ऑफ चाईबासा लावन्या की अध्यक्ष आरती मोदी तथा सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं श्याम सुंदर संस्था चाईबासा की अध्यक्ष डॉ. शशि लता सहित अन्य महिलाएं भी कैंप परिसर पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान जवानों ने भी बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस आयोजन ने विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और सुरक्षा बल के बीच आपसी जुड़ाव, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!