Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोल्हान

परसुडीह में गांजा तस्करी का खुलासा, आधा किलो गांजा के साथ टाटा मोटर्स का ठेका कर्मी गिरफ्तार

जमशेदपुर: परसुडीह थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खकड़ीपाड़ा इलाके से एक युवक को करीब आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदपुर बजरंगनगर निवासी शशि कुमार भगत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है।

सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खकड़ीपाड़ा क्षेत्र में एक युवक गांजा की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस की टीम ने इलाके में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल शशि कुमार भगत को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब आधा किलो गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

आर्थिक परेशानी का हवाला देकर शुरू किया गांजा कारोबार

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह टाटा मोटर्स में ठेका कर्मी के रूप में काम करता है। उसने आर्थिक परेशानी का हवाला देते हुए गांजा की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात कही। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गोलमुरी निवासी बबलू सिंह से गांजा खरीदकर लाता था और स्थानीय स्तर पर इसकी बिक्री करता था।

सप्लायर की तलाश में पुलिस

आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब गांजा उपलब्ध कराने वाले कथित सप्लायर की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं तथा गांजा की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी शशि कुमार भगत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परसुडीह और आसपास के इलाकों में मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!