Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

दूसरी सोमवारी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

गुवा संवाददाता। सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब चार बजे से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे।

गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय और योग नगर स्थित शिवालय में महिला, पुरुष एवं बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, दूध और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन की ओर से तीनों शिवालयों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस जवानों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

वहीं, योग नगर स्थित शिवालय में दूसरी सोमवारी के अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भोग वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, किशोर सिंह सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर पूरे गुवा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!