Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

सिंहपोखरिया में पिता ने डंडे से वार कर इकलौते पुत्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंहपोखरिया गांव में गुरुवार देर रात घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पिता महती गोप ने गुस्से में अपने इकलौते पुत्र माटूल गोप के सिर पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से माटूल गोप की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना गांव के मुंडा ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया तथा आरोपी पिता महती गोप को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक माटूल गोप नशे का सेवन करता था और अक्सर घर लौटकर परिजनों से विवाद करता था। गुरुवार रात भी इसी तरह के विवाद के दौरान घटना हुई। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!