Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : सांड्रा पंचायत पहुँचे एलआरडीसी, आंगनवाड़ी से लेकर स्कूल और राशन दुकान तक किया निरीक्षण

सरकारी योजनाओं और जनसेवाओं की जमीनी हकीकत परखी

बहरागोड़ा : सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से गुरुवार को एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने सांड्रा पंचायत का व्यापक निरीक्षण किया। उनके साथ बीडीओ केशव भारती और सीओ राजाराम मुंडा भी मौजूद रहे। संयुक्त प्रशासनिक टीम ने जांझीया आंगनवाड़ी केंद्र, स्थानीय राशन दुकान, आडंग मध्य विद्यालय, सांड्रा स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन तथा 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : गुरु पूर्णिमा पर बहरागोड़ा के मंदिरों में भाजपा का दीपोत्सव, पुजारियों को किया सम्मानित

व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, अधिकारियों ने की सराहना

निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, विद्यालय में पठन-पाठन और मिड-डे मील व्यवस्था, राशन वितरण की पारदर्शिता तथा पंचायत कार्यालय से मिलने वाली जनसुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। जांच में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक और निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गईं। एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने विभिन्न विभागों के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मियों की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया, आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका, शिक्षक, राशन डीलर तथा अंचल प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!