Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न मोहल्लों का किया दौरा, सुनीं जनसमस्याएं

शौचालय, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने रखी अपनी बातें

  • जनहित के मुद्दों को विभागों के समक्ष उठाने का दिया भरोसा
  • क्षेत्रीय विकास और बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

गुवा : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुआसाईं मोहल्लों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। स्थानीय महिलाओं ने उन्हें बताया कि कई परिवार अब भी शौचालय सुविधा से वंचित हैं, जिसके कारण विशेषकर महिलाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया। लोगों ने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं का समाधान नहीं होने से उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के लंबित मुद्दों पर पांच ग्राम प्रधानों की बैठक, प्रबंधन से वार्ता की मांग

ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, पेयजल, शौचालय और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर देवकी कुमारी, कानू लोहार, मिंटू पाठक, उदय सिंह, जय किशन गुप्ता, गोपाल, विशाल करवा, पीयूष साहू, कैलाश दास, संजीत टेंट और सागर दास सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस दौरे के बाद क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!