Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पश्चिमी सिंहभूम का गुदड़ी प्रखंड पूरे पूर्वी भारत में प्रथम

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड ने नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जनवरी–मार्च 2026 की डेल्टा रैंकिंग में पूरे पूर्वी भारत में पहला स्थान हासिल कर जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि विकास संकेतकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और “नीति तारा” पहल के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है।

जिला प्रशासन के अनुसार, “नीति तारा” के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कृषि एवं आजीविका, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन और सुशासन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया। विभागों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित फील्ड मॉनिटरिंग, डेटा आधारित योजना निर्माण, सामुदायिक सहभागिता और नवाचार आधारित कार्यशैली से विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज हुई।

जिला प्रशासन ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करते हुए योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों तक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, शिक्षकों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गुदड़ी प्रखंड का पूरे पूर्वी भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करना जिला प्रशासन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इसे टीमवर्क, प्रभावी मॉनिटरिंग, जनसहभागिता और “नीति तारा” के सफल क्रियान्वयन का परिणाम बताया। साथ ही कहा कि इस मॉडल को जिले के अन्य प्रखंडों में भी लागू कर समावेशी एवं सतत विकास को और गति दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!