Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAकोल्हान

Potka : 10 माह के बकाया कमीशन पर एक माह का भुगतान, डीलरों के साथ मजाक – अनवर अली

पोटका पीडीएस डीलर संघ ने सरकार से सभी लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान करने की मांग की

  • बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा और तेज

पोटका : पोटका प्रखंड पीडीएस डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने झारखंड सरकार पर पीडीएस दुकानदारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों का 10 माह का कमीशन लंबित है, लेकिन लगातार मांग और आंदोलन के बावजूद सरकार ने केवल अप्रैल 2026 माह का कमीशन जारी किया है। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024, जनवरी से अप्रैल 2025 तथा जनवरी से जून 2026 तक का कमीशन अब भी बकाया है। अनवर अली ने कहा कि 10 माह के बकाया के बदले केवल एक माह का भुगतान करना डीलरों के साथ मजाक के समान है। इससे डीलरों में भारी नाराजगी है और सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम के होमगार्ड और आउटसोर्सिंग कर्मियों का बकाया वेतन जल्द मिलेगा : सरयू राय

समय पर भुगतान नहीं मिलने से डीलरों पर बढ़ रहा आर्थिक संकट

अनवर अली ने कहा कि पीडीएस डीलर नियमित रूप से राशन वितरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन समय पर कमीशन नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार डीलरों को बंधुआ मजदूर की तरह समझ रही है और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। कई डीलरों को पारिवारिक खर्च, बच्चों की शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित कमीशन का शीघ्र भुगतान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीलरों के धैर्य की परीक्षा न ली जाए और उनके अधिकारों का सम्मान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!