Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

New Delhi : रवि शंकर तिवारी बने सैल्यूट तिरंगा संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

संगठन ने सामाजिक कार्यों और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रव्यापी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रवि शंकर तिवारी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि रवि शंकर तिवारी लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनहित से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, उनकी कार्यशैली, समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन को झारखंड में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक गतिविधियों के विस्तार को नई दिशा प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें : Kharsawan : पटकार समाज ने सांसद कालीचरण मुण्डा से झारखंड की जाति सूची में शामिल करने की मांग की

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

रवि शंकर तिवारी की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। इस अवसर पर रवि शंकर तिवारी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश झा, राष्ट्रीय संरक्षक एवं दिल्ली के सांसद Manoj Tiwari सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने झारखंड में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि सैल्यूट तिरंगा संगठन देशभर में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों और राष्ट्रसेवा से जुड़े अभियानों के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!