Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : मानुषमुड़िया सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शरारती तत्वों का उत्पात, मुखिया ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

विद्यालय की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, शिक्षा के माहौल पर पड़ रहा असर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ शरारती तत्व रात के समय विद्यालय परिसर में प्रवेश कर शौचालय के गेट और पानी के नलों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय के बरामदे में शराब पीकर कांच की बोतलें भी तोड़ी जा रही हैं, जिससे परिसर में गंदगी फैल रही है और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शिक्षा के वातावरण को प्रभावित कर रही हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें : Muri : बेहतर सिल्ली निर्माण मेरा लक्ष्य, विकास योजनाओं का किया शिलान्यास – अमित महतो

मुखिया राम मुर्मू ने किया निरीक्षण, दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा

शिक्षकों से शिकायत मिलने के बाद मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू बुधवार को विद्यालय पहुंचे और पूरे परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें विद्यालय की क्षतिग्रस्त संपत्तियां और परिसर में फैली शराब की बोतलों के अवशेष मिले, जिसके बाद उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। मुखिया ने कहा कि विद्या के मंदिर को अपवित्र करने वाले तत्व किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!