Jamshedpur : खासमहल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक, चालक जख्मी

जमशेदपुर : परसुडीह थानान्तर्गत खास महल में शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक सामने आए दो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, इस घटना में बाइक सवार तो बच गए। लेकिन चालक स्वयं को बचा नहीं पाया, उसे आंशिक चोट पहुंची है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक (संख्या जेएच05डीएल-3966) शनिवार सुबह करीब 4 बजे हाता-टाटा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान खासमहल मारवाड़ी होटल के समीप अचानक दो बाइक सवार ट्रक के सामने आ गए। उन्हें बचाने के लिए चालक ने ट्रक को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि चालक को केवल हल्की चोटें आईं, जबकि दोनों बाइक सवार सुरक्षित बच निकले। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगाई। पुलिस के अनुसार हादसे के बावजूद यातायात व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा और वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ट्रक के सामने आ जाने वाले बाइक सवार को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सामाजिक कार्यकर्ता का TATA STEEL से चार सवाल, CSR के तहत खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग




