Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाज

Chaibasa : मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने चलाया कैंसर जागरूकता और कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान

चाईबासा : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के 25वें स्थापना वर्ष (रजत जयंती समारोह) के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से दूसरे दिन लुंपुंगुटु ग्राम पंचायत भवन में कैंसर जागरूकता एवं कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को कैंसर से बचाव के उपाय, समय पर जांच कराने और चिकित्सकों की सलाह का महत्व बताया गया। जागृति शाखा की सदस्यों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। इसके बाद उपस्थित महिलाओं के बीच नाश्ते का वितरण किया गया।

कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के तहत छोटी बच्चियों के लिए बेबी किट का वितरण किया गया। इस दौरान जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने ग्राम पंचायत सेविकाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम को झारखंड प्रांत के पूर्व अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ की स्मृति को समर्पित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, कार्यक्रम संयोजिका सुनीता खेतान, ममता जिंदल, नीतू टिंबरेवाल, नेहा नेवेटिया सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में 178 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री दीपक बिरुआ और सांसद जोबा माझी ने दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!