Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानघठना दुर्घटना

Chandil : चैनपुर में बड़ा हादसा टला, पुल पर रेलिंग नहीं होने से नहर में घुसा हाइवा

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के चैनपुर में स्थित पुल से मंगलवार की सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही उजागर हुई। पुल की रेलिंग कई वर्षों से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियो को सूचित किया गया है। लेकिन अब तक रेलिग की मरम्मत नही करायी गई। इसी का नतीजा है कि आए दिन उक्त पुल पर हादसे होते रहते हैं।  मंगलवार की सुबह हुई घटना भी इसी लापरवाही का नतीजा है.

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि चैनपुर मुख्य नहर पर बना यह पुल पिछले 8–9 वर्षों से जर्जर अवस्था में  है। पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है और इसकी मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन भी किए, लेकिन आज तक किसी ने गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत कर रेलिंग लगाई गई होती, तो आज यह हादसा नहीं होता। उनका कहना है कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि विभागीय लापरवाही का परिणाम है।

लोगों ने यह भी कहा कि घटना सुबह 7 बजे हुई। उस समय स्थानीय स्कूलों के बच्चे पुल होकर आते-जाते हैं. साथ ही नौकरी-पेशा वाले लोग भी आना जाना करते हैं. गनीमत रही कि घटना के समय कोई नहीं था। अन्यथा बड़े हादसे को कोई टाल नहीं सकता।

स्थानीय लोगों ने सरकार, संबंधित विभाग, प्रशासन, विधायक और सांसद से तत्काल पुल की मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग का निर्माण कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा के ड्रेनेज सिस्टम को मिलेगा नया स्वरूप, नगर परिषद ने शुरू किया वैज्ञानिक सर्वे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!