Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Uncategorized

नशा मुक्त समाज के लिए रेड क्रॉस सोसायटी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

चाईबासा: झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्त अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की ओर से शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने युवाओं और आम नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ भी दिलाई।

सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी ने कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

अभियान के दौरान छात्राओं और नागरिकों ने नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर उपसमाहर्ता सामान्य शाखा देवेंद्र कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, रेड क्रॉस सोसायटी के ओमप्रकाश केडिया, जहांगीर आलम, सुब्रतो सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार ओझा, कमल लाठ, कन्हैया अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और नीरज सदवार सहित अन्य सदस्य एवं नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!