Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Chaibasa : वरिष्ठ दलील लेखक भवतोष राय का निधन, चाईबासा में शोक की लहर

टीएमएच में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, आज मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार

चाईबासा : चाईबासा के बांधपाड़ा निवासी एवं वरिष्ठ दलील लेखक भवतोष राय का सोमवार सुबह जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही चाईबासा सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। भवतोष राय लंबे समय से विधिक क्षेत्र से जुड़े हुए थे और अपनी कार्यकुशलता, सादगी तथा सौम्य व्यवहार के कारण लोगों के बीच सम्मानित पहचान रखते थे। अधिवक्ता समुदाय, सामाजिक संगठनों तथा शहरवासियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन से विधिक जगत में शून्यता उत्पन्न हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : राजदोहा गांव में संताली ऑल चिकी क्लास का शुभारंभ, भाषा-संस्कृति संरक्षण की दिशा में पहल

परिवार और समाज में छोड़ गए अमिट छाप

भवतोष राय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र पार्थ सारथी राय शिक्षक हैं, जबकि छोटे पुत्र सव्यसाची राय अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पुत्रवधू उपमा राय चाईबासा नगर परिषद की वार्ड पार्षद हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार सोमवार को चाईबासा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में शुभचिंतकों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों के पहुंचने की संभावना है। शहर के कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!