Baharagoda : भूतिया पंचायत में पीएम आवास योजना को लेकर बैठक, पात्र परिवारों की नई सूची होगी तैयार
छूटे हुए जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर, भौतिक और दस्तावेजी जांच के बाद बनेगी अंतिम सूची

बहरागोड़ा : भूतिया पंचायत भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस 2.0) के तहत पात्र लाभुकों की नई सूची तैयार करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया बिधन चंद्र मंडी ने की। बैठक में ऐसे जरूरतमंद और पात्र परिवारों को प्राथमिकता देने पर चर्चा की गई, जो अब तक योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : आंगनवाड़ी केंद्र के भोजन से 30 बच्चे और महिलाएं बीमार, खिचड़ी में छिपकली मिलने की आशंका से मचा हड़कंप
नए मापदंडों के आधार पर होगा सत्यापन कार्य
बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित नए एवं संशोधित मापदंडों के अनुसार पात्र परिवारों का भौतिक तथा दस्तावेजी सत्यापन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे। बैठक में पंचायत सचिव गोष्ट बिहारी गोप, पंचायत सहायक दशरथ हाँसदा, राईमनी मुर्मू, ग्राम प्रधान भीम मुर्मू, लाल मोहन टुडू, पार्वती मुर्मू, रानी सिंह, खेला राम माण्डी, ठुमाल बास्के, जिबा चरण मुर्मू और रबीन मुर्मू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सूची तैयार करने और पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने पर सहमति जताई।




