Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडलोकल न्यूज़

Jadugoda : यूरेनियम मजदूर संघ का 16वां अधिवेशन संपन्न, मुकेश कुमार बने महामंत्री, आनंद महतो को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सर्वसम्मति से हुआ यूनियन का पुनर्गठन, नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन

  • श्रमिक हितों और संगठन की मजबूती पर अधिवेशन में हुई चर्चा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का 16वां अधिवेशन रविवार को जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अधिवेशन के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए यूनियन का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से तूरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में कार्यरत युवा नेता मुकेश कुमार को यूनियन का नया महामंत्री चुना गया, जबकि नरवा पहाड़ के आनंद महतो को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के मार्गदर्शन और मजबूती के लिए मुरली मनोहर राव, चंद्र शेखर पंडित एवं बलराम यादव को संरक्षक बनाया गया। अधिवेशन के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, श्रमिक हितों की रक्षा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा की गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर रेल यार्ड हादसे पर बढ़ा गतिरोध, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर परिजन अड़े

सर्वसम्मति से चुनी गई नई नेतृत्व टीम, संगठन को मिली नई दिशा

यूनियन के पुनर्गठन में विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तूरामडीह माइंस की महिला नेत्री बीना पानी टुडू को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार, सोना राम हांसदा, मनोज कुमार और देवी सामद को शामिल किया गया। संयुक्त मंत्री के रूप में उपेन्द्र सिंह, संगठन मंत्री के रूप में उमेश चंद्र कुमार तथा मंत्री पद पर प्रकाश सिंह, उज्ज्वल दास, अरुण कुमार सिंह और तारक नाथ को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अजीत कुमार हलधर को कोषाध्यक्ष, फागू मार्डी को सह कोषाध्यक्ष, पुष्पराज को कार्यालय मंत्री तथा धनी राम टुडू, दिल बहादुर आले और राधे गोप को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया। नई टीम के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : भाटीन गांव में आदिवासी युवाओं ने मनाया शिकार पर्व, मरांग बुरु से मांगी अच्छी बारिश की कामना

यूनियन के विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियों का हुआ वितरण

अधिवेशन के दौरान 14 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। इसमें फागू मुर्मू, चरण किस्कू, देवला बेसरा, बागी हांसदा, गुरुवारी कुई, एम.के. पंडित, मुकेश सरदार, नवीन प्रसाद, खैरा हो, मधुसूदन महतो, दामोदर पूर्ति, धनंजय वर्मा और धनंजय सिंह को शामिल किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव, जिला अध्यक्ष अनिमेश कुमार दास, जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह, विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह सहित यूसिल की विभिन्न इकाइयों से आए कमेटी मेंबर, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन की एकता बनाए रखते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!