Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
झारखंडलोकल न्यूज़

Jadugoda : मुखी समाज विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बने टिक्की मुखी, समाज में खुशी की लहर

झारखंड प्रदेश स्तरीय बैठक में नई कमिटी का गठन, समाज के विकास और एकता पर जोर

  • विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार के लिए नई जिम्मेदारियों का वितरण

जादूगोड़ा : बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में मुखी समाज विकास समिति की झारखंड प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल्हान प्रमंडल के अलावा झारखंड के विभिन्न जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, समाज की एकता, सामाजिक विकास तथा अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता टिक्की मुखी को मुखी समाज विकास समिति का झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, जबकि भास्कर मुखी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों नेताओं के चयन की घोषणा होते ही उपस्थित समाजबंधुओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और समाज के लोगों ने नई टीम से संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

नई प्रदेश कमिटी के गठन से संगठन को मिली नई दिशा

प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने कहा कि टिक्की मुखी लंबे समय से समाज के हक-अधिकार और सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संघर्ष, समर्पण और समाज सेवा को देखते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। अपने संबोधन में टिक्की मुखी ने कहा कि नया दायित्व मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, समाज की एकता तथा किसी कारणवश पीछे रह गए समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समाजबंधुओं को साथ लेकर समाज के विकास और उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। बैठक में समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास को लेकर भी कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : संगठन की मजबूती से सत्ता वापसी का लक्ष्य, भाजपा नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संदेश

समाज के उत्थान और एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प

बैठक में अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। शंभु मुखी (डूंगरी) को प्रदेश महासचिव, आशीष मुखी को प्रदेश प्रवक्ता, सूरज मुखी को प्रदेश उपाध्यक्ष सह चाईबासा प्रभारी, आजाद बेहरा को प्रदेश सचिव, कमलेश मुखी और लक्ष्मण मुखी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। वहीं रवि मुखी को कोल्हान प्रभारी तथा राजेश प्रसाद मुखी को रांची प्रभारी बनाया गया। विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिसमें त्रिनाथ मुखी को पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, विकास मुखी को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, मोहन मुखी को सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष, अमित मुखी को पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, प्रीतम मुखी को लोहरदगा जिलाध्यक्ष और अनिल मुखी को बोकारो जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में केंद्रीय मुखी समाज के अध्यक्ष हरि मुखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भास्कर मुखी, हरि मुखी, टिक्की मुखी, शंभु मुखी, लक्ष्मण मुखी, आशीष मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, विकास मुखी, कुंदन मुखी, मोना सूर्यवंशी, अर्जुन मुखी, जितेंद्र सुनानी, मुकेश मुखी, दीपक मुखी सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!