Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमलोकल न्यूज़

Chaibasa : अवैध बालू परिवहन के खिलाफ MINING DEPT. की कार्रवाई, तीन वाहन किए गए जब्त

चाईबासा : जिला खनन कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम की अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त हो गया है। विभाग ने बीते दिनों अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया गया। खान निरीक्षक देवानंद शर्मा ने सोनुआ स्थित वैधमारा रेलवे फाटक के पास औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बिना वैध कागजात के बालू परिवहन करते हुए तीन वाहनों को पकड़ा गया। जब्त वाहनों में एक स्वराज ट्रैक्टर, एक अशोक लेलैंड वाहन और एक महिंद्रा वाहन शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी वाहनों पर करीब 120 सीएफटी बालू लदा हुआ था।

कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को जब्त कर सोनुआ थाना को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन विभाग ने कहा है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : 1946 में स्थापित चाईबासा एसीसी प्लांट बंदी के कगार पर, रोजगार संकट से कामगारों में बढ़ी चिंता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!