Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

भीषण गर्मी में गड्ढे का पानी पीने व नहाने को विवश हैं लोग

जादूगोड़ा : झारखंड सरकार आदिवासियों की विलुप्त होती सबर जनजाति के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। आलम यह है पोटका विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के लांगो गांव का पाडसी गाजाड़ टोला विकास से कोसो दूर है. उक्त टोले में रहने वाले 12 सबर परिवार आज भी मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां तक की उक्त टोले में आने-जाने के लिए पहुंच पथ तक नहीं है। भीषण गर्मी व आसमान से टपकती आग के बीच लांगो गांव के पाडसी गाजाड़ टोला में पानी को लेकर त्राहिमान मचा हुआ है। बीते एक एक सालों से सोलर जलमीनार खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में सबर परिवार गांव से आधा किलोमीटर दूर गड्ढे से अपनी प्यास बुझाने को विवश हैं। नहाने को लेकर कोई तालाब तक नहीं है, ऐसे में यहां के सबर गड्ढे में जमा गंदे पानी से ही स्नान करते हैं। अबुआ आवास या प्रधानमंत्री आवास तक की सुविधा नहीं हैं। झोपड़ी में प्लास्टिक बांध कर बरसात में रात गुजारते हैं। नौनिहालों के लिए बन रहा आंगनवाड़ी केन्द्र एक सालों से अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में सबर बच्चे प्लास्टिक टांग कर  खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करते हैं। गांव के सोनिया सबर, झानू सबर कहते है कि बीते एक साल से सोलर जल मीनार खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जनता दल यूनाइटेड ग्रामीण जिला महासचिव वीर सिंह देवगम कहते है सबर जनजाति के विकास के लिए योजनाएं तो बनती हैं लेकिन बिचौलिए हावी हैं। जो उनके विकास योजनाओं को चट कर जा रहे हैं। उन्होंने जिले के उपायुक्त से खराब पड़े जल मीनार समेत सबर परिवार के लिए विकास की योजनाएं क्रियान्वित करने की  मांग की। ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके।

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से ही संभव – उपायुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!