Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
राज्यलोकल न्यूज़

Jadugora : जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो सबर छात्रों के उच्च शिक्षा का खर्च उठाएंगे समाजसेवी सोमाय टुडू, विद्या निकेतन स्कूल से दोनों करेंगे + 2

डूमरिया प्रखंड के नक्सल प्रभावित रहे लांगों गांव के रहने वाले हैं सोनिया व मंगला सबर

जादूगोड़ा : जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं। यह साबित कर दिखाया है, पोटका के ग्वालकाटा सबर नगर स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विधालय के छात्र सोनिया सबर एवं मंगला सबर ने। दोनों छात्रों ने जैक बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल के साथ-साथ अपने शिक्षक एवं अभिभावक का सिर गर्व से उच्चा कर दिया है. सोनिया सबर ने जहां 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, वहीं मंगला सबर 72 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण हुआ। दोनों छात्रों के बेहतर प्रदर्शन से समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ भी प्रसन्नचित हैं। दोनों छात्र उच्च शिक्षा को लेकर चिंतित थे। लेकिन उनकी चिंता समाजसेवी सोमाय टुडू ने दूर कर दी। वे दोनों छात्रों के उच्च शिक्षा का खर्च उठाने को तैयार हो गए हैं। साथ ही उन्होंने दोनों का नामांकन हल्दीपोखर स्थित विद्या निकेतन + 2 स्कूल में कराने का आश्वासन दिया। दोनों छात्रों की उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आने वाली आर्थिक बाधा दूर हो गई है। दोनों छात्रों ने आश्वस्त किया है कि अब उन्हें आगे बढ़ने से कोई बाधा रोक नहीं सकती। ज्ञातब्य हो कि जैक बोर्ड का रिजल्ट निकलने के बाद दोनों छात्र उच्च शिक्षा के लिए चिंतित थे। आर्थिक रुप से सक्षम नहीं होने के कारण वे मायुष थे। इसी बीच इसकी जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता वीर सिंह देवगम को मिली। वीर सिंह देवगम ने छात्रों की समस्या से सोमाय टुडू को अवगत कराया। साथ ही दोनों (छात्र) के गांव (डुमरिया प्रखंड के लांगों गांव के पाडसी गाजाड़ टोला) जाकर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने छात्रों को शैक्षणिक सामग्री के अलावे उपहार भेंटकर प्रोत्साहित किया। साथ ही सोमाय टुडू दोनों के उच्च शिक्षा का खर्च उठाने की बात कही। सोमाय टुडू ने बताया कि दोनों छात्रों का नामांकन हल्दीपोखर स्थित विद्या निकेतन स्कूल में 11 जून को कराया जाएगा। यह सुनकर दोनों छात्र भाव विभोर हो गए, साथ ही भरोसा दिलाया कि अब उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता.।

इसे भी पढ़ें : Cockroach Janata Party: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के बयान के विरोध में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया है. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर इस पार्टी की खूब चर्चा हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!