कोल्हान

*आमला टोला राणी सती मंदिर में मंगसीर नवमी महोत्सव जारी, मंगल पाठ और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल*

चाईबासा: आमला टोला स्थित राणी सती मंदिर में 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक मंगसीर नवमी महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पसारी ने बताया कि प्रतिपदा से नवमी तक प्रतिदिन माता का स्नान, श्रृंगार और पूजा-अर्चना की जा रही है।

प्रतिदिन सुबह 8 बजे पूजन, ज्योत और आरती के बाद दोपहर 3 बजे से मंगल पाठ और भजन का आयोजन होता है। इसके लिए कोलकाता, पटना और सिवनी (मध्य प्रदेश) से मंगल पाठ गायिकाएं पहुंची हैं। शाम 7:30 बजे संध्या आरती के बाद भोग और प्रसाद का वितरण किया जाता है।

महोत्सव के तीसरे दिन कोलकाता से आई नेहा अग्रवाल ने मंगल पाठ और भजनों की प्रस्तुति दी। उनकी भक्ति प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन में मुख्य रूप से महिलाएं और बालिकाएं मंगल पाठ का वाचन करती हैं, जबकि पुरुष सहित अन्य श्रद्धालु पाठ सुनते हैं। धार्मिक मान्यता है कि मंगल पाठ करने और सुनने से माता राणी सती भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

मंदिर से जुड़ी मान्यता के अनुसार, राणी सती के अवतरण की कथा महाभारत के अभिमन्यु और उत्तरा की कथा से जुड़ी है। भगवान श्रीकृष्ण से वरदान प्राप्त करने के बाद उत्तरा ने कलियुग में नारायणी स्वरूप में अवतार लिया। इसके बाद दुर्गा स्वरूपिणी राणी सती की नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में त्रिशूल स्वरूप में पूजा की जाती है।

मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 2008 में एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा कराया गया था। मंदिर के मुख्य मंडप में स्थापित सिंहासन का नया स्वरूप भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है।

तीसरे दिन मंगल पाठ की सेवा गोविन्दराम खीरवाल, मंगल पाठ प्रसाद आनंद शर्मा, श्रृंगार पुष्पा देवी मुरारका और मंगला भोग खेरीवाल इलेक्ट्रॉनिक्स, रांची की ओर से किया गया।

महोत्सव के आयोजन में ट्रस्टी प्रभात पसारी, ट्रस्टी इंद्र पसारी, कन्हैया अग्रवाल, राकेश बुधिया, सुशील पसारी, अभिषेक पसारी, अमित रुंगटा, बजरंग अग्रवाल, अंचल पसारी, चितवन पसारी, अजय मोहता, गोविंद मोहता, रवि भूत, रवि बुधिया, कपिल गोयल और नारायण पाडिया सहित मंदिर से जुड़े सदस्य और भक्तगण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!