कोल्हान

जन चेतना समिति के रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह, 100 बार रक्तदान करने वाले वीर कृष्ण राव सम्मानित

चांडिल। जन चेतना समिति, आस्था वैली, तामुलिया की ओर से रविवार को आयोजित 20वें रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद और कपाली थाना के एएसआई हीरालाल मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर 100 बार रक्तदान करने वाले वीर कृष्ण राव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं, रक्तदाताओं को गर्म कंबल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य अतिथि शंकराचार्य सामद ने नियमित रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। समिति के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है, क्योंकि रक्त का कोई जाति, धर्म या समुदाय नहीं होता।

जन चेतना समिति एक गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन है, जो सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, सचिव अमृतरंजन, कोषाध्यक्ष नवीन सिंह सहित मधुसूदन राव, नवीन अग्रवाल, संतोष शर्मा, अरुण सिन्हा, संदीप चैल, शत्रुघ्न सिन्हा और अरविंद सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!