कोल्हान

*सेनटोला दुर्गा पूजा समिति के पंडाल निर्माण के लिए हुई खूंटी पूजा, शशि शर्मा सचिव और देबाशिष बक्सी बने अध्यक्ष* 

चाईबासा: नवरात्र के अवसर पर सेनटोला दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार को पंडाल निर्माण से पहले विधि-विधान के साथ खूंटी पूजा की गई। पूजा पंडित धीरज पांडे ने संपन्न कराई। पंडाल का निर्माण कार्य चाईबासा के राजेश टेंट हाउस द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस वर्ष सेनटोला दुर्गा पूजा समिति की ऐतिहासिक पूजा का 98वां वर्ष है। पूजा के भव्य आयोजन और समिति के सुचारू संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सेनटोला दुर्गा पूजा समिति-2026 के नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन किया गया।

चयन के अनुसार, देबाशिष बक्सी को अध्यक्ष और शशि शर्मा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं विकास कुमार मिश्रा को सह अध्यक्ष, विकास गुप्ता को सह सचिव, स्वरूप मुखर्जी को कोषाध्यक्ष और प्रवीर कुमार भद्र को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।

समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में चितोसेन महन्ती, तापस बोस, राजीव दुई, सुब्रोत बोस, संजय मुखर्जी, शांतनु सरकार, इन्द्रजित दुई, मनीष घोष, देवाशिष राय, सौरभ घोष, कार्तिक दास, पवन शर्मा, देवब्रत सिन्हा, राणा दुई, अमित राय, शम्भू कुण्डू, सरोज सत्पति, अमित यादव, रामानुज शर्मा, पवन चावला, रमेश तूफानी, सुब्रोत सिन्हा, स्वपन मुखर्जी, मृदुल मुखर्जी, मुन्ना महान्ती, विमल दें, निरज पाण्डे, करोली दें, राजाराम यादव और महेश महान्ती को शामिल किया गया।

बैठक के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष देबाशिष बक्सी और सचिव शशि शर्मा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ भव्य रूप से किया जाएगा। समिति की ओर से पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!