कोल्हान

*भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम*

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रविवार को चाईबासा के बाल मंडल में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा नगर कमेटी, चाईबासा की ओर से किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर सेवा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न रंगों, फूलों और प्राकृतिक सामग्री से आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं। इनमें सेवा, समर्पण, कमल और विकसित भारत के संकल्प को दर्शाया गया। रंगोलियों के माध्यम से लोगों को सेवा कार्यों में भागीदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, सुशासन और विकसित भारत से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा है। इसके माध्यम से आभार और संकल्प की रंगोली बनाकर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका मृदुला रानी निषाद थीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गावती बोयपाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रताप कटिहार, रूपा दास, जवाहरलाल बानरा, रवि शंकर विश्वकर्मा, नवीन गुप्ता, हेमंत केसरी, चंदन झा, रीना कर, डॉली कर, पवन शर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, बिपलब सिंह, जय किशन बिरुली, हेमंत विश्वकर्मा, अंजना देवी, दुर्गावती बोयपाई, रोहित दास, शिबू दत्ता, द्वारिका शर्मा और पप्पू राय सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!