Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासापश्चिमी सिंहभूमलोकल न्यूज़शासन प्रशासन

बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी

सुखचेन मोटर्स के सामने सड़क पर पहुंचे हाथी, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजा; वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर देर रात अचानक हाथियों का बड़ा झुंड सड़क पर पहुंच गया, जिसके बाद वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सुखचेन मोटर्स के सामने हाथियों के झुंड को सड़क पर देखकर सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए, जिससे कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बताया गया कि हाथियों के झुंड में छोटे बच्चे भी शामिल थे और पिछले कुछ दिनों से यह झुंड बड़ाजामदा एवं आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा है। देर रात हाथियों के सड़क पर पहुंचने के बाद वाहन चालक काफी देर तक झुंड के वहां से हटने का इंतजार करते रहे। हाथियों के सड़क पर आने की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग के कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक हाथियों को सड़क से हटाकर जंगल की ओर भेजा। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। वन विभाग ने वाहन चालकों और ग्रामीणों से हाथियों के झुंड के पास नहीं जाने तथा उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं करने की अपील की है। विभाग ने कहा कि सड़क पर हाथी दिखाई देने की स्थिति में वाहन रोककर हाथियों को सुरक्षित तरीके से रास्ता पार करने देना चाहिए। हाथियों के पास जाकर फोटो लेने या उन्हें छेड़ने से स्थिति गंभीर हो सकती है। वन विभाग ने लोगों को रात के समय इस मार्ग पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों और वाहन चालकों में चिंता बनी हुई है, वहीं वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके सुरक्षित आवागमन के लिए निगरानी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!