Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
खरसावांसरायकेलासरायकेला खरसावाँ

सरायकेला-खरसावां में गांधी और शास्त्री जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्श अपनाने का आह्वान

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मनोज सर्वगिंयारी समेत अधिकारियों ने प्रतिमाओं एवं तैलचित्रों पर किया माल्यार्पण, जनभागीदारी से स्वच्छ समाज निर्माण पर दिया जोर

सरायकेला-खरसावां: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी की गुदड़ी बाजार, सरायकेला स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर में स्थापित तैलचित्र तथा लाल बहादुर शास्त्री की कोर्ट मोड़ स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया तथा कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वगिंयारी ने लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए सार्वजनिक दायित्वों के निर्वहन में ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!