Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
JamshedpurPOTKA

जमशेदपुर प्रखंड में पंचायत स्तरीय समस्याओं को लेकर मुखिया संघ ने BDO से की मुलाकात, समाधान की मांग

लंबित मानदेय, SIR, माईया सम्मान, पेंशन और पेयजल समेत विभिन्न मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर: मुखिया संघ जमशेदपुर के प्रखंड अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू एवं जिला अध्यक्ष कान्हु मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर से मुलाकात कर पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान पंचायतों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड सदस्यों के लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने, SIR प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया को स्पष्ट करने, माईया सम्मान योजना में लाभुकों को हो रही विभिन्न विसंगतियों एवं समस्याओं का समाधान करने तथा सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी। इसके अलावा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित पंचायतों की समस्याओं के समाधान और आम जनता से जुड़े अन्य लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का आग्रह किया गया। मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि सीधे ग्रामीणों के संपर्क में रहते हैं और उन्हें प्रतिदिन विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से ग्रामीण जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से सभी बिंदुओं पर सकारात्मक पहल करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुखिया संघ जमशेदपुर के प्रखंड अध्यक्ष राकेश चंद्र मुर्मू, जिला अध्यक्ष कान्हु मुर्मू सहित जमशेदपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!