Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurकोर्ट-कचहरीजमशेदपुर

पटमदा पहुंचा डालसा का जागरूकता मोबाइल वैन, ग्रामीणों को दी गई कानून और अधिकारों की जानकारी

बामनी चौक, बुरूडीह सबर बस्ती और खेड़ूआ पंचायत भवन में चला जागरूकता अभियान, बाल विवाह, मानव तस्करी, POCSO, घरेलू हिंसा और नशा उन्मूलन पर दी जानकारी

जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) जमशेदपुर का जागरूकता मोबाइल वैन शनिवार को पटमदा पहुंचा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश तथा डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों, मौलिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

तीन स्थानों पर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

जागरूकता अभियान के दौरान बामनी चौक, बुरूडीह सबर बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और खेड़ूआ पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच विधिक जानकारी साझा की गई।

डालसा टीम में लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य अभिनव श्रीवास्तव तथा पीएलवी शिव शंकर महतो, नंदा रजक, बुद्धेश्वर मुर्मू, फटीक चंद्र महतो, मिथिलेश तिवारी, शंकर गोराई, दिलीप जायसवाल, नागेंद्र कुमार, संजय तिवारी और अनिल कुमार मौजूद रहे।

मौलिक अधिकार और कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

अभियान के दौरान ग्रामीणों को डालसा के कार्य एवं उद्देश्यों के बारे में बताया गया। साथ ही नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्य, राष्ट्र के विकास में नागरिकों की भूमिका तथा युवाओं की सामाजिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक विकास में सक्रिय भागीदारी को लेकर भी जानकारी दी गई।

ग्रामीणों को शिशु प्रोजेक्ट, बाल विवाह, मानव तस्करी, POCSO एक्ट, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, नशा उन्मूलन और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक एवं कानूनी समस्याओं के संबंध में भी जागरूक किया गया।

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन की जानकारी

डालसा टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में निःशुल्क कानूनी सलाह एवं परामर्श लेने के बारे में बताया।

इस दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की गई। इनमें नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 100/112, महिला हिंसा हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध रोकथाम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।

अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता एवं सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!