Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAपूर्वी सिंहभूम

पोटका के सावनाडीह में बाइक और स्कूटी की टक्कर, महिला समेत चार घायल, दो एमजीएम रेफर

जादूगोड़ा से पोटका आ रही बाइक ने सड़क पार कर रही स्कूटी को मारी टक्कर, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के सावनाडीह गांव के समीप मंगलवार को बाइक और स्कूटी के बीच हुई टक्कर में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, जादूगोड़ा की ओर से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर पोटका की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सावनाडीह गांव के समीप एक महिला स्कूटी से सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि स्कूटी सवार महिला को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!