कोल्हान

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, विधायक सविता महतो ने परिजनों को दिया मदद का भरोसा

चांडिल: पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र में मालती के समीप हुए सड़क हादसे में नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद रविवार को विधायक सविता महतो ने मृतकों के शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

विधायक सविता महतो ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग देने के साथ सूखा राशन भी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि तीनों युवकों की असमय मौत से उनके परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। उन्होंने परिजनों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे उनके साथ खड़ी हैं।

विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार की ओर से नियमानुसार मिलने वाला सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के श्राद्धकर्म में भी सहयोग करने का भरोसा दिया, ताकि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।

इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह सहित मृतकों के परिजन और ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!