Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
चाईबासाधर्मधर्म समाज

चाईबासा में 55वीं काली पूजा को भव्य बनाने की तैयारी तेज, आमला टोला समिति की बैठक में बनी रूपरेखा

पंडाल-सजावट, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा

चाईबासा: आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा के 55वें वर्ष के आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसे लेकर गुरुवार को आमला टोला स्थित समिति कार्यालय में अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी काली पूजा के आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंडाल एवं सजावट, विद्युत व प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा समेत विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और अलग-अलग व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की। अध्यक्ष सुनील प्रसाद साव ने कहा कि आमला टोला की काली पूजा धार्मिक आयोजन के साथ चाईबासा की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से भी जुड़ी हुई है। 55वें वर्ष के आयोजन को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सहभागिता के साथ यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में समिति के सदस्यों ने आपसी समन्वय, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ काली पूजा को सफल बनाने का निर्णय लिया। बैठक में समिति के संरक्षक शंभू दयाल अग्रवाल, रमेश खिरवाल, सलाहकार विनय कुमार ठाकुर, सचिव त्रिशानु राय, कोषाध्यक्ष दीपक खिरवाल, गौतम सरकार, लखन महतो, अनूप मुखर्जी, रौशन कुमार, अभिषेक मिश्रा, आलोक मजूमदार, मो. निजाम, दिलीप राम, नारायण पड़िया, दीपक शर्मा, रतन डे, महेश रूंगटा, मनोज जोशी, संतोष सिंघानिया, संदीप भवसार, दिलीप अग्रवाल, मानस घोष, रौनक सिन्हा, मोनू ठाकुर, किशोर ठक्कर, अनुज चौधरी, आनंद गोप, जितेन्द्र सिन्हा, मिथिलेश झा, राजा सिन्हा और अजय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!