Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
खूंटपानीपश्चिमी सिंहभूमरोजगार

खूंटपानी के पंड्राशाली में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, 76 मरीजों की हुई जांच

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड के लिए भी कराया गया ऑनलाइन पंजीयन

खूंटपानी: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के मातकोबड़ा पंचायत भवन, पंड्राशाली में सेवा सेतु अभियान के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सह खरसावां विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद एवं पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो मौजूद रहे। अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर का संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हेंब्रम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड अध्यक्ष दोन बानसिंह ने किया। शिविर में कुल 76 मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की गई। इसके साथ ही जिन ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनका ऑनलाइन पंजीयन कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कराया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर सिद्धेश्वर बानरा, कोकील केसरी, मांगता गोप, नारायण बानरा, सिंगरई तांती, सोनाराम कुमार, बिंदर दोराई, मधुसूदन बोदरा, राजेंद्र हेंब्रम, दुलु राम हेंब्रम, माधुरी हेंब्रम, भारत मुखी, सुशीला पूर्ति और सुगनी हैबुरु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!