कोल्हान

*बदुरी पंचायत में 70 जरूरतमंदों के बीच साइकिल का वितरण*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले की बदुरी पंचायत में सत्य फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक सहयोग कार्यक्रम के तहत 70 जरूरतमंद लाभार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। सोमवार, 12 अक्टूबर को प्राथमिक विद्यालय, तिरीलबुटा में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य लालमुनी पूर्ति और पंचायत के मुखिया विजय सिंह देवगम ने लाभार्थियों को साइकिलें दीं।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं और मजदूर वर्ग के लोगों को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराना है। साइकिल मिलने से लाभार्थियों को अपने दैनिक कार्यों और आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।

कार्यक्रम में लालमुनी पूर्ति ने बताया कि इस सामाजिक सहयोग कार्यक्रम के तहत पहले चरण में 70 जरूरतमंद लोगों को साइकिल दी गई है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में मुंडा ठाकुर सिंह पूर्ति, वार्ड सदस्य वंदना बिरूली, आमोस पढ़िया, चंदू कुदादा, चुंबरू देवगन, पूजा देवगन, चंद्र मोहन बिरूली और लखींद्र देवगन सहित लाभार्थी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!