कोल्हान

*आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने श्रमदान कर की आईटीआई कैंपस की सफाई*

चाईबासा: आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से रविवार को चाईबासा स्थित आईटीआई कैंपस में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों और विद्यार्थियों ने कैंपस के भीतर पीसीसी सड़कों के दोनों किनारों पर उगी घनी झाड़ियों और छोटे पेड़-पौधों को काटकर साफ किया।

सड़क के दोनों ओर झाड़ियां बढ़ जाने से रास्ता संकरा हो गया था। इससे आवागमन में परेशानी के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। शाम होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को असुरक्षा महसूस होती थी।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड ने बताया कि घनी झाड़ियों के कारण रात के अंधेरे में असामाजिक गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। झाड़ियों की आड़ में आपत्तिजनक गतिविधियां होने की शिकायतें भी मिल रही थीं। इन समस्याओं को देखते हुए संगठन ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन टाटा कॉलेज, कोल्हान विश्वविद्यालय, आईटीआई और संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी आवागमन करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क के किनारे की सफाई जरूरी थी। अभियान का उद्देश्य रास्ते को साफ-सुथरा बनाना और लोगों की आवाजाही को सुरक्षित करना है।

सफाई अभियान में ऑएबोन हेंब्रम, सीनी पुरती, टटका हेंब्रम, कमलेश बिरुवा, प्रमिला बिरुवा, थॉमस बिरुवा, संजीव तिरिया, आशीष तिरिया, दशरथ हेंब्रम, करण होनहागा, एरिश बिरुवा, पाइकिराई हेंब्रम, शंकर सिद्धू, शेरसिंह बिरुवा, जगमोहन हेंब्रम, दमयंती हेंब्रम और जोगेश्वर बिरुवा सहित अन्य सदस्यों ने श्रमदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!