Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurजमशेदपुर

सोनारी में निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा शुरू, जरूरतमंद परिवारों को अंतिम यात्रा के लिए मिलेगी मुफ्त सुविधा

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य एवं सहयोगियों के सहयोग से वीर मंच मैदान से सेवा का शुभारंभ, सोनारी कांग्रेस मंडल करेगा संचालन

जमशेदपुर: सोनारी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा की शुरुआत की गई है। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य एवं सहयोगियों के सहयोग से वीर मंच मैदान, सोनारी से इस सेवा का शुभारंभ किया गया। सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद परिवारों को उनके प्रियजन की अंतिम यात्रा के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराना है, ताकि दुख और संकट की घड़ी में उन्हें अतिरिक्त आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि किसी अपने को खोना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है और ऐसे समय में अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी परिजनों के लिए चुनौती बन जाती है। उन्होंने कहा कि इसी मानवीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पहल शुरू की गई है, ताकि आर्थिक कठिनाई किसी परिवार की अंतिम यात्रा में बाधा न बने। शव मुक्ति धाम वाहन सेवा का संचालन कांग्रेस पार्टी सोनारी मंडल, जमशेदपुर की ओर से किया जाएगा। मंडल की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक सेवा पहुंचाने और आवश्यकता के समय यथासंभव तत्काल सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और जनसेवा से जुड़ा कदम बताया। कांग्रेस पार्टी सोनारी मंडल की ओर से सेवा को संभव बनाने के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कहा गया कि सोनारी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों तक इस सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में हरेंद्र सिन्हा, अर्जुन लाल शर्मा, रामदेव राम, अनूप डेनियल, राजेश अड़कने, मुन्ना यादव, कृष्ण लाल लोधी, लक्ष्मण यादव, शम्भू ठाकुर, रणजीत सिंह, मिशेल अनीता ईयर, वीरेंद्र वर्मा, मनीष सिंह, किशोर यादव, देवेंद्र प्रसाद सिंह, बबुआ झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, बबन शुक्ला सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सोनारी कांग्रेस पार्टी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!