Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
गुवापश्चिमी सिंहभूमशिक्षा जगत

गुवा के विद्यालय के बाहर मिली छात्र-छात्राओं की तस्वीरें, अभिभावकों ने सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर जताई चिंता

लावारिस हालत में तस्वीरें मिलने के बाद जांच की मांग, अभिभावकों ने जिम्मेदारी तय करने की उठाई आवाज

गुवा: गुवा क्षेत्र के एक विद्यालय से छात्र-छात्राओं की तस्वीरें विद्यालय परिसर के बाहर लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आने के बाद अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शैक्षणिक कार्यों, परीक्षा और पंजीकरण जैसी प्रक्रियाओं के दौरान विद्यार्थियों की तस्वीरें विद्यालय को उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में तस्वीरों का विद्यालय परिसर से बाहर मिलना बच्चों की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। अभिभावकों का कहना है कि विद्यार्थियों की तस्वीरों को सुरक्षित रखना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है और पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि तस्वीरें विद्यालय से बाहर कैसे पहुंचीं तथा उन्हें खुले में किसने फेंका। अभिभावकों ने आशंका जताई कि यदि बच्चों की तस्वीरें गलत हाथों में पहुंचती हैं तो आधुनिक तकनीक और AI आधारित इमेज एडिटिंग एवं जनरेशन टूल्स के माध्यम से उनका दुरुपयोग किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल किसी तस्वीर के दुरुपयोग की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन से विद्यार्थियों की तस्वीरों और अन्य निजी दस्तावेजों की सुरक्षा व्यवस्था को स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तस्वीरों के विद्यालय से बाहर पहुंचने के मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!