गुवाचाईबासाधर्मधर्म समाजपश्चिमी सिंहभूमलोकल न्यूज़

गुवा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, सेल के विभिन्न विभागों में हुआ आयोजन

साइजिंग स्क्रीन, मोटर वाइंडिंग सेक्शन, खदान क्षेत्र और जीरो प्वाइंट समेत कई जगहों पर हुई पूजा-अर्चना; महिला समिति ने हस्तकरघा केंद्र में की पूजा

गुवा: सेल गुवा क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की गई। सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न विभागों और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

विभिन्न विभागों और कार्यस्थलों पर हुआ आयोजन

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सेल गुवा के साइजिंग स्क्रीन, मोटर वाइंडिंग सेक्शन, सिविल ऑफिस, स्टोर, खदान क्षेत्र और जीरो प्वाइंट में पूजा का आयोजन किया गया। पूजा को लेकर श्रमिकों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा गया।

विभिन्न पूजा स्थलों पर आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी की व्यवस्था की गई थी। इससे लौह नगरी गुवा का वातावरण भक्तिमय नजर आया। पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

महिला समिति ने आशाएं हस्तकरघा केंद्र में की पूजा

महिला समिति की ओर से आशाएं हस्तकरघा केंद्र में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार के नेतृत्व में समिति की सदस्य महिलाएं एकजुट होकर पूजा में शामिल हुईं।

इस दौरान अध्यक्ष शालू कुमार ने जनकल्याण, सुख-समृद्धि और क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की।

मुख्य महाप्रबंधक ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पूजा के दौरान विभिन्न स्थानों पर की गई आकर्षक सजावट और रूप-सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। सेल गुवा के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विश्वकर्मा पूजा को सफल बनाने में सेल गुवा के श्रमिकों, कर्मचारियों और विभिन्न आयोजन समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे क्षेत्र में दिनभर पूजा-अर्चना और उत्साह का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!