Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानशिक्षा जगत

Khuntpani : खूंटपानी में 436 छात्रों को मिली ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत साइकिल, विधायक दशरथ गागराई समेत अधिकारी रहे मौजूद

खूंटपानी : पश्चिम सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय, पुरुनियाँ में झारखंड सरकार की कक्षा-8 निःशुल्क साइकिल वितरण योजना ‘उन्नति का पहिया’ के तहत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई।

प्रखंड खूंटपानी को मिले 992 साइकिल वितरण के लक्ष्य के विरुद्ध पहले चरण में 436 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। साइकिल वितरण कार्यक्रम में विधायक दशरथ गागराई, प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य जमुना तियू, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडेया और बबलू गोडसोरा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्र-छात्राएं समय पर विद्यालय पहुंच सकेंगे और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार सकेंगे।

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि सरकार की ‘उन्नति का पहिया’ योजना बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशापान और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि कम उम्र में नशे की लत युवाओं को उनके लक्ष्य से भटका देती है, इसलिए विद्यार्थियों को पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

जिला परिषद सदस्य जमुना तियू ने कहा कि साइकिल वितरण से छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है और इससे उन्हें नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय, पुरुनियाँ के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय उरांव, कल्याण पदाधिकारी बबलू माझी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुभाष हाईबुरु, साइकिल वितरण सहायक नितेश कुमार सिन्हा तथा संबंधित विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : गोइलकेरा में वज्रपात से अधेड़ व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!