Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

विशेष ग्राम सभा में सबकी योजना, सबका विकास और स्वच्छ-हरित पंचायत पर मंथन

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में शनिवार को गुवा पूर्वी पंचायत की विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी ने की। ग्राम सभा में सबकी योजना, सबका विकास तथा स्वच्छ एवं हरित पंचायत के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पेंशन योजना का लाभ पहुंचाने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाली एवं सोख्ता पीट का निर्माण कराने तथा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने का प्रस्ताव रखा गया। सड़क किनारे दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए दोनों ओर उगी झाड़ियों की कटाई कराने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

वहीं, नदी किनारे दुर्घटनाओं से बचाव के लिए संभावित संवेदनशील स्थानों पर कांटेदार तार लगाने तथा कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक स्थानों पर डस्टबिन लगाने का प्रस्ताव रखा गया। ग्राम सभा में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और हर घर नल-जल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा पंचायत क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार अन्य विकास योजनाओं को चिन्हित कर जीपीडीपी में शामिल करने पर विचार किया गया। उपस्थित ग्रामीणों एवं पंचायत सदस्यों ने योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पंचायत के समग्र विकास पर जोर दिया।

इस अवसर पर नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, उप मुखिया सुनीता सामद, वार्ड सदस्य जानों चातर, ग्राम पंचायत की कलेक्टर गीता देवी, फ्रंट लाइन वर्कर पदमा केसरी, टीआरआई से अनुराधा राव, वीएलई तापस दास, वन विभाग के प्रधान वनरक्षी योगेश सिंकु सहित जेएसएलपीएस की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!