Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpur

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा परिसर में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कुलपति प्रो. डॉ. इला कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के छठे दिन एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने सिदगोड़ा कैंपस से जागरूकता रैली निकाली।

रैली के बाद स्वयंसेविकाओं ने बागुनहातु चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बागुनहातु में स्कूली बच्चों के बीच भी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। छात्राओं ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास के वातावरण को साफ रखने और गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी स्वच्छता से जुड़े सवाल पूछे और गंदगी से होने वाली बीमारियों की जानकारी साझा की। अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने, कभी गंदगी न फैलाने और देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने की शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों के बीच टॉफियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. सुधीर कुमार साहू, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनीता कुमारी, गोपाल चक्रवर्ती एवं डॉ. ममता कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!