Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Dumaria : आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया को मिलेगा अपना 30 बेड का अस्पताल, 18 अगस्त को होगा उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण, विधायक संजीव सरदार की पहल से क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सौगात

  • आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से बदलेगी डुमरिया की तस्वीर

डुमरिया : पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों और पहल का परिणाम अब डुमरिया प्रखंड के लोगों को मिलने जा रहा है। भालुकपातड़ा मौजा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड के अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का उद्घाटन आगामी 18 अगस्त को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे। विधायक संजीव सरदार के आग्रह पर मंत्री उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहेंगे। झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने बताया कि यह अस्पताल डुमरिया क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा और इससे हजारों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसे भी पढ़ें : Gua : बारिश से जीरो पॉइंट में जलजमाव, दो घंटे प्रभावित रहा उत्पादन कार्य

डुमरिया की 10 पंचायतों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

प्रेस को संबोधित करते हुए झामुमो डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार डुमरिया प्रखंड को अपना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिला है। उन्होंने बताया कि वर्षों तक विभिन्न जनप्रतिनिधि इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। विधायक संजीव सरदार के अथक प्रयासों से अब डुमरिया की 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। मिर्जा सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान जयपाल सिंह मुर्मू, अर्जून मुर्मू, भगत हांसदा, सुरेश हेंब्रम, दुला मुर्मू, दुर्गा चरण टुडू, सिदाम मुर्मू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा दावा: 500 करोड़ रुपये के कथित खेल का आरोप, जयराम महतो ने उठाए गंभीर सवाल

24 घंटे संचालित होगा अस्पताल, आधुनिक जांच और एम्बुलेंस की सुविधा

सीएचसी प्रभारी डॉ. पाराव माझी ने बताया कि नवनिर्मित अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था के साथ सभी आवश्यक रक्त जांच, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) जांच एवं उपचार सेवाएं तथा किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल को 24 घंटे संचालित किया जाएगा ताकि मरीजों को हर समय चिकित्सा सहायता मिल सके। इसके अलावा अस्पताल परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी कार्यरत रहेगी, जहां टीबी, मलेरिया, पीलिया सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही आधुनिक एम्बुलेंस सेवा भी मरीजों को दी जाएगी। यह स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!