Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

भाजपा घाघीडीह मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित मासिक संगठनात्मक बैठक घाघीडीह मंडल में मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मंडल के प्रवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री जितेंद्र राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीलू अवस्थी, प्रदेश समिति सदस्य बिनानंद सिरका सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री धीरज सिंह (मुन्ना) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह ने किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य शेरा, रघुनंदन शर्मा, नित्यानंद शर्मा, मनोज शर्मा, हेमंत सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, केशरी सिंह, छोटू प्रसाद, अजय रजक, राजेश शर्मा, झलक, सरवन साव, अजय गुप्ता, मिट्ठू सिंह, विजय दत्ता, विकास, मुकेश पोद्दार, परवीन सिंह, सनी सिंह, कुणाल पांडेय, अशोक मिश्रा, राजू, लल्ली, ललित साहू, साकेत, यश सिंह, प्रज्ञान शर्मा, शौर्य प्रताप, हर्ष सिंह, आशा जायसवाल, संजु देवी, कुंज लता, गुरमीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रिंकू गोप, रमेश हांसदा सहित सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!